जागरूकता अभियाब – जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बनबसा के शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नशे के खिलाफ चलाया जन जागरूकता अभियान।

खबर शेयर करें -

जागरूकता अभियाब – जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बनबसा के शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नशे के खिलाफ चलाया जन जागरूकता अभियान।

बनबसा (चम्पावत)। जीबी पंत फाउंडेशन द्वारा बनबसा के शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अलावा विद्यालय में महिला सशक्तिकरण के संबंध में बच्चों को जानकारी दी गई। स्कूली छात्र छात्राओं को नशे से होनें वाले दुष्परिणामों से रूबरू कराते हुए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट, जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक भुवन चंद्र पांडे, अध्यक्ष नवीन चंद पंत, बबीता पुनेठा ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में अपने विचार व्यक्त किये।

इस दौरान कोषाध्यक्ष वसंत पुनेठा, उपाध्यक्ष सूरज भारद्वाज, भागीरथी पंत, हंसा जोशी, उपाध्यक्ष कल्पना चंद संजय गर्ग सचिव महेश पाठक नवीन भट्ट सहित विद्यालय के तमाम लोग उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page