अनोखी पहल – माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी की अनूठी पहल, अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर युगल दम्पति ने रोपित किये दो फलदार पौधे, सुखद अवसरो पर लोगो से भी पौध रोपित किये जाने की करी अपील।

खबर शेयर करें -

अनोखी पहल – माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी की अनूठी पहल, अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर युगल दम्पति ने रोपित किये दो फलदार पौधे, सुखद अवसरो पर लोगो से भी पौध रोपित किये जाने की करी अपील।


➡️ ग्रामीण क्षेत्रों मे समिति द्वारा लगाए गए पौधों की निराई गुड़ाई का अभियान किया गया शुरू.
➡️ अध्यक्ष ने कहा ग्रामीण क्षेत्रो मे रोपित किये गए अधिकांश पौधे सुरक्षित.
➡️ पौध रोपण के साथ ही उनकी देखभाल भी करे, तभी सार्थक होगा वृक्षारोपण – दीपा देवी.
➡️ ग्रामीण इकाईयो द्वारा वृक्षारोपण अभियान मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर की गयी प्रशंशा.


टनकपुर ( चम्पावत )। माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी ने जागरूकता अभियान के तहत अनोखी पहल को जारी रखा है। उन्होंने रविवार की शाम अपनी वैवाहिक वर्षगाँठ के अवसर पर अपने जीवन साथी मनोज कुमार के साथ मिलकर टीआरसी परिसर मे दो फलदार पौध रोपित किये। जिसके साक्षी उनकी टीम के तमाम लोग बने। उन्होंने क्षेत्र के लोगो से भी शुभ कार्यों के दौरान पौध रोपित किये जाने की अपील की।


समिति अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया उनके द्वारा अपने पारिवारिक शुभ कार्यों के दौरान विगत पांच वर्षो से पौध रोपित किये जा रहे है, लेकिन इस बार से ये अभियान संगठन स्तर पर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा आज के बाद हमारी समिति द्वारा भी इस अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया गया है। अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया उनके द्वारा परिवार मे होने वालें धार्मिक कार्यों, वैवाहिक कार्य, जन्मदिन, नामकरण, वर्षगांठ के अलावा राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विगत पांच वर्षों से पौध लगाये जाते रहे है, लेकिन पिछले दो वर्षों से उनकी टीम द्वारा सामूहिक रूप से सार्वजनिक स्थलों पर पौध रोपण अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा हमारी टीम द्वारा पौध रोपण के साथ ही उन्हें जीवित रखने के लिए लगातार निराई, गुड़ाई सहित खाद पानी लगाते हुए देखभाल की जाती है। जिसका नतीजा है कि हमारी टीम द्वारा लगाये गए अधिकांश पौधे जीवित है। बताया कि आज से उनकी टीम द्वारा भी शुभ कार्यों के दौरान पौध रोपित का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा उनकी टीम का ये अभियान लगातार जारी रहेगा।


इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा निकिता भार्गव, मनोज कुमार, मनीष मेहरा, महेश कुमार आर्या, श्याम सिंह, लीला देवी, महक, यामिनी, यश कुमार, सरस्वती देवी,ममता सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्रो मे पौधों की निराई गुड़ाई के साथ ही “पेड़ बचाओ अभियान” का हुआ शुभारम्भ।


टनकपुर। माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की ग्रामीण इकाइयों ने लगाये गए पौधों की गिनती के साथ ही उन्हें बचाने के लिए “पेड़ बचाओ अभियान” का शुभारम्भ किया है। अध्यक्ष दीपा देवी के निर्देश पर ग्राम पंचायत गेंडाखाली नं 01 और गेंडाखाली नं 03 मे ऊषा देवी और गोदावरी के नेतृत्व मे पौध बचाओ अभियान के तहत निराई गुड़ाई, खाद, पानी दिए जाने का अभियान शुरू किया गया है। जिसमे लगाये गए पौधों मे से 80 फीसदी पौधे जीवित पाए गए है।
इस अभियान मे गोदावरी, उषादेवी अनिल कुमार, कमला देवी दीपक चन्द्र, कविता कोहली, अंशिका, आरुष, पलक, कार्तिक, शौर्य, अभिनव, ऋषभ, लकी, ऋषिका, अनुष्का, सौरभ, दिया और ममता शामिल रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page