मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवमी पर किया कन्या पूजन, कन्याओं के पैर धोकर लिया आशीर्वाद, इसके बाद कुछ समय बिताया कन्याओं के साथ।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवमी पर किया कन्या पूजन, कन्याओं के पैर धोकर लिया आशीर्वाद, इसके बाद कुछ समय बिताया कन्याओं के साथ।

देहरादून।आज अष्टमी और नवमी का पर्व देशभर में धूम धाम से मनाया जा रहा है। लोग अपने घरों में कन्या पूजन कर मां दुर्गा का आशीर्वाद ले रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आज शासकीय आवास में कन्या पूजन कर माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना कर प्रदेश व देश की खुशहाली की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर शारदीय नवरात्रि के नौवें दिवस पर अपनी पत्नी गीता धामी और बच्चों के साथ मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कन्या पूजन से पूर्व कन्याओं के चरण धोकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम धामी ने कन्या भोग कराने के बाद बच्चियों के साथ थोड़ा समय भी व्यतीत किया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page