विकसित भारत में सबसे अहम होगा उत्तराखंड का योगदान चंपावत भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री ने गिनाई 25 साल की उपलब्धियां, युवा और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर।

खबर शेयर करें -

विकसित भारत में सबसे अहम होगा उत्तराखंड का योगदान चंपावत भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री ने गिनाई 25 साल की उपलब्धियां, युवा और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर।

चम्पावत। जिला मुख्यालय चम्पावत में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड द्वारा पिछले 25 साल में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने व्यापक चर्चा की । 2047 के विकसित भारत में उत्तराखंड की भूमिका सबसे अहम रहेगी इसके लिए हम सभी प्रदेशवासियों को अभी से तैयार होना होगा। यह बात कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को चंपावत भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। चंपावत जनपद में मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और वह दिन दूर नहीं जब ये राज्य आर्थिक एवं सामाजिक संकेतकों में देश का अग्रणी बन जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू कर अन्य राज्यों के लिए मिसाल कायम की है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए गए कदम अनुकरणीय हैं। उन्होंने 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी बल दिया। इस अवसर पर मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसका ईमानदारी से पालन करते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें ।

…………………………………………………………………………………………..

चम्पावत में तकनीकी एवं पुस्तक मेले का भव्य आयोजन, मंत्री रेखा आर्य ने किया शुभारंभ….

चम्पावत। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में, चम्पावत में आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी एवं पुस्तक मेले का शुभारम्भ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह मेला राज्य के युवाओं और विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और पठन संस्कृति से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्वदेशी तकनीकी को प्रोत्साहन देने और युवाओं में जिज्ञासा तथा नवाचार की भावना विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस मेले में देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों और संगठनों ने अपनी उल्लेखनीय भागीदारी दर्ज की। स्टॉल लगाने वाली प्रमुख संस्थाओं में नेशनल बुक ट्रस्ट, किताबघर प्रकाशन, सीमैप (CSIR-CIMAP), भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (IIP), जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल, यूकॉस्ट देहरादून (UCOST), उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद (UBT), महिला प्रौद्योगिकी केंद्र, STEM लैब, और लैब ऑन व्हील्स जैसी प्रमुख तकनीकी और वैज्ञानिक संस्थाएँ शामिल रहीं। इनके साथ ही डॉ. तिलक राज जोशी, रंग कारवां, हिम वत्स, और मोनिका बोहरा जैसे व्यक्तिगत योगदानकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मेले में लगाई गई प्रदर्शनियाँ युवाओं और जिज्ञासु पाठकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन प्रदर्शनियों में वैज्ञानिक मॉडल, जैव प्रौद्योगिकी के नए प्रयोग, हर्बल उत्पाद, तकनीकी नवाचार, महिला उद्यमिता के उदाहरण, और पर्यावरण जागरूकता पर आधारित सामग्री प्रमुखता से शामिल थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ाना और पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर चंपावत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, सतीश पांडे, शंकर पांडे, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह, जिलाधिकारी मनीष कुमार, सोहन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र अध्यक्ष विकास चौधरी, गोविंद प्रसाद, गौरव पांडे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News

You cannot copy content of this page