मधुमक्खियों के हमलें में किशोर घायल, उपजिला चिकित्सालय में उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर किया डिस्चार्ज।

खबर शेयर करें -

मधुमक्खियों के हमलें में किशोर घायल, उपजिला चिकित्सालय में उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर किया डिस्चार्ज।

टनकपुर (चम्पावत)। क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में मधुमक्खियों का राहगीरों पर हमला बढ़ता ही जा रहा है, आए दिन मधुमक्खियां लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रही हैं। बृहस्पतिवार को गांव से नगर में दूध देने आए एक किशोर पर मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर उसे घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती किया, उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई हैं। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह पूर्वी विचई निवासी 16 वर्षीय भास्कर जोशी पुत्र राजेश जोशी दूध लेकर टनकपुर आ रहा था, रास्ते में मनिहारगोठ के निकट उस पर मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती किया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। डॉ मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि किशोर के सिर और मुंह में मधुमक्खियों ने डंक मार दिये थे, जिसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page