किसके सर सजेगा भाजपा जिलाध्यक्ष के पद का ताज़, जिला मुख्यालय में हुई राय शुमारी, वर्तमान जिलाध्यक्ष सहित सात लोगों नें की दावेदारी पेश।
चंपावत। मंडल अध्यक्ष के बाद जिला अध्यक्ष गठन की प्रक्रिया में राय शुमारी शुरू हो गयीं हैं। भाजपा जिला कार्यालय चंपावत में भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष पद के लिए सात लोगों नें दावेदारी पेश की। भाजपा जिला चुनाव अधिकारी अनिल शाही पर्यवेक्षक के रूप में दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र, राम मल्होत्रा रहे। जिला चुनाव अधिकारी और भाजपा पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि जिला अध्यक्ष के लिए पूर्व में पदाधिकारी होना और आयु सीमा 45 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष के दावेदार हेतु वर्तमान जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, मुकेश कलखुड़िया, सुभाष बगौली, दीपक पाठक गोविंद सामंत, हिमेश कलखुड़िया और विनीता फर्त्याल ने दावेदारी पेश की।
जिला चुनाव अधिकारी कैलाश अधिकारी और राजू बिष्ट के संचालन में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष पद के लिए राय शुमारी की गयीं। इस दौरान सतीश पांडे, मुकेश महराना, प्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन महरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, सभी मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, सुमन लता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश करायत, रामदत्त जोशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।