बनबसा के बूचड़ी नाले की मानसून से पूर्व पहली बार व्यापक रूप से की गयी सफाई, एसडीएम के नेतृत्व मे राजस्व और सिंचाई विभाग द्वारा पहले किया गया संयुक्त निरीक्षण।
बनबसा (चम्पावत)। मानसून की दस्तक से पूर्व ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड़ पर हैं, विगत एक माह से बरसाती नालो, कलवटो को खोलने का अभियान जारी हैं। सोमवार को बनबसा के बूचड़ी नाले की सफाई का मानसून काल से पूर्व पहली बार व्यापक रूप से सफाई अभियान चलाया गया।
एसडीएम आकाश जोशी ने बताया आर्मी कैंट के नजदीक बूचड़ी नाले का पहले राजस्व और सिंचाई विभाग द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया, जिसके बाद आज सोमवार को बूचड़ी नाले की सफाई का अभियान शुरू किया गया हैं, ताकि मानसून काल मे जल भराव की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव के अलावा राजस्व और सिंचाई विभाग की टीम मौजूद रही।