अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 77 वीं स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नगर मंत्री और नगर सह मंत्री के नेतृत्व मे दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारम्भ।
टनकपुर (चम्पावत)। बुधवार कों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 77 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। नगर मंत्री व सह मंत्री सहित सभी कार्यकर्ताओ के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
नगर मंत्री राजेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित करते हुए कहा कि एबीवीपी की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई, और तब से यह संगठन छात्रों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। मिलन सिंह मल्ल द्वारा संगठन गीत प्रस्तुत किया गया। जिसमें सभी को संगठन गीत के माध्यम से एकता, राष्ट्रभक्ति और सेवा का भाव प्रदान किया गया। नगर छात्रा सह प्रमुख मानषी ने छात्रों को संगठन के बारे में बताया और कहा कि एबीवीपी छात्रों को शिक्षा, खेल, संस्कृति और सामाजिक सेवा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।
इस दौरान कोमल, प्रियंका, रोहन, सागर, उत्कर्ष, अमन, पारस, रुचि, नेहा, राजेंद्र सिंह, सनी यादव, विवेक, नितिन, संजीव, प्रेमा, योगिता, नेहा बोहरा, मानषी, मिलन सिंह, सागर कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।