टनकपुर के ग्राम पंचायत नायकगोठ में युवा व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बिट्ठल कों उसके भतीजे नें मामूली विवाद के चलते मारी गोली, हालत गंभीर किया रैफर

खबर शेयर करें -

टनकपुर के ग्राम पंचायत नायकगोठ में युवा व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बिट्ठल कों उसके भतीजे नें मामूली विवाद के चलते मारी गोली, हालत गंभीर किया रैफर

सोमवार की देर रात टनकपुर के ग्राम पंचायत नायकगोठ में एक भतीजे द्वारा अपने चाचा कों गोली मारने की जानकारी सामने आ रही हैं l घायल अवस्था में चाचा कों परिजनों द्वारा रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे उप जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत कों देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर किया गया l इस आशय की जानकारी डॉ मानवेन्द्र शुक्ला से प्राप्त हुई l पालतू कुत्ते के मामले में हुआ विवाद गोली चलाने की बजह बतायी जा रही हैं l

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात जाने माने युवा व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्त्ता 39 वर्षीय दीपक सिंह बिट्ठल पुत्र जोध सिंह निवासी ग्राम पंचायत नायकगोठ टनकपुर जिला चम्पावत कों उसके ही भतीजे द्वारा घर में गोली मारने की जानकारी सामने आ रही हैं l बिट्ठल कों घायल अवस्था में परिजनों द्वारा रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे उपजिला अस्पताल लाया गया l जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर दशा कों देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया l

मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही हैं l अलबत्ता पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैं l

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page