उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के वार्षिक चुनाव हुए संपन्न, जमुना देवी बनी मंडलीय अध्यक्ष एवं नीरज सिंह मोनू को मंत्री पद का मिला दायित्व।

खबर शेयर करें -

उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के वार्षिक चुनाव हुए संपन्न, जमुना देवी बनी मंडलीय अध्यक्ष एवं नीरज सिंह मोनू को मंत्री पद का मिला दायित्व

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के टनकपुर मंडल के वार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार मंडलीय कार्यालय में चुनाव अधिकारी एल डी पालीवाल, गोपेश्वर श्रीवास्तव, रघुवीर चौधरी, मनन्दिर गाबा की देखरेख में निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। जिसमे जमुना देवी को सर्वसम्मति से मंडलीय अध्यक्ष एवं नीरज सिंह मोनू को मंत्री चुना गया। इसके अलावा भैरव सिंह, अमित कपूर उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री हर्ष बहादुर सिंह, संयुक्त मंत्री जनेन्द्र सिंह, शंकर भट्ट, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चिलवाल, मीडिया प्रभारी वसीम अहमद, कार्यालय सचिव ललित प्रसाद, प्रांतीय सदस्य हरीश जोशी, मनोज मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य शेर सिंह बिष्ट, पूरन सिंह, जगदीश कुमार, जगदीश मिश्रा को बनाया गया।इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष कमल पपनै, मनोज भट्ट, सूरज बाबू, दरबान राम, मनोहर सिंह, धनगिरी, अनुराग सिंह,

लईक हसन, संतोष सिंह, किशन सिंह, जगवीर, धीरज प्रसाद, डुंगर सिंह, चचंल सिंह, मनोज कुमार, जावेद, नीरज बिष्ट, नीतीश कुमार अजय सहित टनकपुर, लोहाघाट, पिथौरागढ़ डिपो के सदस्य मौजूद रहे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष/मंत्री ने सभी कर्मचारियो का आभार जताया और कर्मचारियों की समस्याओ के समाधान के लिये सदैव प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया।

Breaking News

You cannot copy content of this page