टनकपुर पुलिस नें वारंटी हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में किया पेश।

खबर शेयर करें -

टनकपुर पुलिस नें वारंटी हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में किया पेश।

टनकपुर (चम्पावत)। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश निर्देशों के क्रम में वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी हैं। जिसके तहत पुलिस नें एक वारण्टी (हिस्ट्रीशीटर अपराधी) अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी अजय गणपति के आदेशों के तहत न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तो के विरूद्ध अभियान चलाकर एक वारण्टी (हिस्ट्रीशीटर अपराधी) अभियुक्त गोपाल राम पुत्र श्री शेर राम निवासी ग्राम छीनीगोठ थाना टनकपुर जनपद चंपावत को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करवाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक उक्त अभियुक्त थाना टनकपुर का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है, जिसे न्यायालय से एनडीपीएस एक्ट में सजा हो चुकी है, पूर्व में भी उक्त अपराधी लूट के अपराध में सजा काट चुका है। उन्होंनें कहा ये अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक बुध्दिबल्लभ, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और हेड कांस्टेबल नासिर शामिल रहें।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page