फर्जी तरीके से भारत की नागरिकता पहचान बनाकर हरियाणा में नौकरी करने वाले नेपाली नागरिक को सत्यापन अभियान के दौरान बनबसा पुलिस नें किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

फर्जी तरीके से भारत की नागरिकता पहचान बनाकर हरियाणा में नौकरी करने वाले नेपाली नागरिक को सत्यापन अभियान के दौरान बनबसा पुलिस नें किया गिरफ्तार

बनबसा (चम्पावत)। नेपाली नागरिक द्वारा फर्जी तरीके से भारत राष्ट्र की नागरिकता सम्बन्धी दस्तावेज बनाकर भारत राष्ट्र मे निवास करनें वाले को बनबसा पुलिस नें बुधवार को दबोचा। बताया जा रहा है नेपाली नागरिक द्वारा फर्जी तरीके से भारतीय आधार कार्ड, पैन कार्ड, डी0एल0 व अन्य प्रपत्र बनाकर हरियाणा में नौकरी की जा रही थी, जिसे सत्यापन के दौरान बनबसा में गिरफ्तार किया गया।

बनबसा पुलिस के मुताबिक पुलिस कप्तान अजय गणपति के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत टनकपुर के पर्यवेक्षण बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसी अभियान के तहत बनबसा पुलिस नें गोपीराम जेसी पुत्र मनीराम जेसी, निवासी ग्राम चूहा 09, कैलाली, थाना लमकी नेपाल को दबोचा, जो भारत में गोपाल शर्मा पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा, निवासी 28 जीटी रोड, पंचवटी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, के नाम से प्रपत्र बनाकर हरियाणा में नौकरी कर रहा था। जिसके पास भारत और नेपाल दोनों देशो के नागरिकता सम्बन्धी दस्तावेज पाये गये। बनबसा पुलिस नें नेपाली नागरिक को फर्जी नागरिकता के मामले में गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

नेपाली नागरिक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाड़ और मुख्य आरक्षी गोविन्द टम्टा मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page