नेपाल में हुआ दर्दनाक हादसा, 40 सवारियों को लेकर जा रही भारतीय नंबर की बस नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत की आ रही है खबर।

खबर शेयर करें -

नेपाल में हुआ दर्दनाक हादसा, 40 सवारियों को लेकर जा रही भारतीय नंबर की बस नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत की आ रही है खबर

चम्पावत /नेपाल। शुक्रवार को गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही एक भारतीय बस हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। मध्य नेपाल में मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है । रिपोर्ट के मुताबिक, बस में 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहाड़ा की बतायी जा रही है। तनहुन (नेपाल) के एसपी बीरेंद्र शाही के हवाले से हादसे की जानकारी सामने आ रही है।

बताया जा रहा है स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर मौजूद हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी 53 एफटी 7623 बताया जा रहा है। सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण विद्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 कर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। बचाव अभियान शुरू किया जा चुका है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 14 शव बरामद किए गए हैं।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा कि नेपाल की घटना के संबंध में वास्तविक स्थिति पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित किया जा रहा है यूपी के कोई यात्री इस बस में सवार थे या नहीं इसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page