बनबसा के नगर पंचायत और राजकीय महाविद्यालय में हरेला पर्व के अवसर पर संयुक्त रूप से किया गया पौध रोपण।

खबर शेयर करें -

बनबसा के नगर पंचायत और राजकीय महाविद्यालय में हरेला पर्व के अवसर पर संयुक्त रूप से किया गया पौध रोपण

बनबसा (चम्पावत)। मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर बनबसा नगर पंचायत और राजकीय महाविद्यालय में अधिशासी अधिकारी दीपक चंद बुढलाकोटी और प्राचार्य डॉ आभा शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त रूप से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नगर पंचायत बनबसा और राजकीय महाविद्यालय में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

उन्होंने कहा पौधरोपण के संयुक्त अभियान में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी, प्राचार्य डॉ आभा शर्मा, प्रोफेसर डॉ वीएस दीक्षित, डॉ शशि प्रकाश सिंह, डॉ सुधीर के अलावा नगर पंचायत से भूपेंद्र तिवारी, पंकज चौड़ाकोटी योगेश वेलवाल, ओमपाल, प्रमोद सहित तमाम विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page