देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का 07 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी, नगर मे जुलूस प्रदर्शन के बाद सीएम कैम्प कार्यालय मे मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

खबर शेयर करें -

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का 07 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी, नगर मे जुलूस प्रदर्शन के बाद सीएम कैम्प कार्यालय मे मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

टनकपुर (चम्पावत)। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ द्वारा अपनी 07 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सीएम कैम्प कार्यालय के माध्यम से प्रेषित किया गया। संघ ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में हुए समझौते के बावजूद आज तक उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे सफाई कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। संघ का कहना है कि सरकार से लगातार पत्राचार और अनुरोध किए जाने के बावजूद मांगों का समाधान नहीं हुआ। इसी कारण प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर हुए हैं। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

संघ ने सफाई कार्य में प्रचलित ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों का नियमितीकरण अथवा समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाने, विनियमितीकरण नियमावली 2025 में संशोधन कर वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित कियें जाने, वर्ष 2021 में गठित रयाल समिति की सिफारिशों को तत्काल प्रभाव से लागू कियें जाने, सफाई कर्मचारियों के लिए मृतक आश्रित नियमावली में शिथिलता प्रदान किये जाने, नई पेंशन योजना (NPS) समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) पुनः लागू किये जाने, वर्षों से कार्यरत पर्यावरण मित्रों को पदोन्नति प्रदान किये जाने और नगर निकायों की भूमि पर बने सफाई कर्मचारियों के आवासों का मालिकाना हक दियें जाने की मांग प्रमुखता से की हैं। संघ ने स्पष्ट किया कि मांगों के समाधान तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार एवं प्रशासन की होगी।

इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि, शाखा अध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि, शाखा मंत्री सुनील वाल्मीकि, शाखा उपाध्यक्ष विनोद वाल्मीकि, शाखा संगठन मंत्री वित्रा देवी, शाखा प्रचार मंत्री रितिक वाल्मीकि के अलावा सोमपाल वाल्मीकि, छत्रपाल वाल्मीकि, राजेन्द्र कुमार वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि, नरोत्तम वाल्मीकि, सोनू वाल्मीकि, शक्ति वाल्मीकि, सौरभ वाल्मीकि, कुसमा देवी, सुशीला देवी, नन्ही देवी, प्रेमपाल वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, मधुसूदन वाल्मीकि, रामरतन वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकिz चंदन वाल्मीकि के सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page