चम्पावत टनकपुर बनबसा में कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प अभियान को मिला नया उत्साह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

चम्पावत। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं धारचूला विधायक हरीश धामी के चम्पावत आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। परिवर्तन संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा प्रदेश में परिवर्तन के संकल्प को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी कार्यक्रमों के लिए नई ऊर्जा और जोश का संचार किया। प्रदेश अध्यक्ष के प्रेरणादायी संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने एकजुट होकर प्रदेश में परिवर्तन लाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
…………………………………………………………………………………
टनकपुर में कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन को मिला उत्साहपूर्ण समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का हुआ भव्य स्वागत, नगर मे निकाला जुलूस।

टनकपुर (चम्पावत)। परिवर्तन संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम के तहत टनकपुर पहुंचे गणेश गोदियाल का नगर कांग्रेस कमेटी टनकपुर के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की मजबूती, जनसरोकारों तथा आगामी रणनीति सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया।
सम्मेलन के बाद नगर में जुलूस भी निकाला गया, जिसके माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष ने आम जनता से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की नब्ज टटोलने का प्रयास किया। इस अवसर पर उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है और आगामी समय में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त है और बदलाव चाहती है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और परिवर्तन का संकल्प स्पष्ट रूप से देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की यही ऊर्जा संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा परिवर्तन संकल्प अभियान को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।
इस दौरान पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष श्याम कुमार, विमला सजवान, कैलाश राम, ईश्वरी प्रसाद, सूरज मिश्रा, हेमचंद्र जोशी, सतीश पाण्डे, श्रीमन गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
…………………………………………………………………………….
बनबसा मे गणेश गोदियाल मीडिया से हुए रूबरू, कहा परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के माध्यम से मिशन 2027 होगा फतह।

बनबसा (चम्पावत)।आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के रण को विजय करने हेतु कांग्रेस प्रदेश गठन ने कमर कस ली है,इसी उद्देश्य से आज चंपावत जिले से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आगाज कर 2027 चुनाव में जीत की हुंकार भरने जा रहे है,चंपावत दौरे को जाने के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस 2027 में वापसी को लेकर जनता के बीच उतर चुकी है। कुमाऊं एवं गढ़वाल को चार जोन में बांटा गया है।जिसमें प्रथम जोन में चंपावत पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपद रखे गए है।जिसकी कमान वह स्वयं संभाल रहे है।रविवार को चंपावत जिला मुख्यालय में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन से 2027 जीत का आगाज कांग्रेस करने जा रही है।वही इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी चंपावत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भी प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल बैठक करेंगे। साथ हो 2027 चुनाव में कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र फूंकने का काम करेंगे।वही गोदियाल ने कहा कि दूसरे जोन में नैनीताल अल्मोड़ा तीसरे में पौड़ी गढ़वाल,चमोली गढ़वाल रुद्रप्रयाग एवं चौथे जोन में टिहरी एवं उत्तरकाशी जनपद को रखा गया है।वही प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि पहले जिन में वह स्वयं क्षेत्रीय विधायक पूर्व विधायक शामिल रहेंगे,जबकि दूसरे जोन में करन मेहरा एवं वहां के प्रमुख कांग्रेसी नेता शामिल होंगे,जबकि तीसरे जोन की कमान हरक सिंह रावत एवं उनकी टीम संभालेगी वही चौथे जोन में जबकि राज्य के चौथे जोन में प्रीतम सिंह एवं वहां के अन्य नेता इस अभियान की कमान संभालेंगे।जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत यशपाल आर्य,प्रदेश प्रभारी शैलजा जी सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा एवं यादव जी इन चारों जोन में बारी बारी से प्रतिभाग करने का काम करेंगे।कांग्रेस पहले इस अभियान के तहत कुमाऊं गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्र को कवर करने के उपरांत तराई इलाके देहरादून हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर को कवर करेगी।प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि आने वाली 10 जुलाई तक कांग्रेस पर्वतीय विधानसभाओं को अपने इस अभियान के तहत कवर कर लेगी जबकि 15 जुलाई से तराई के देहरादून से उधम सिंह नगर जनपदों तक विधानसभाओं को कवर करने का काम करेंगे।इस अभियान के तहत कांग्रेस अपनी बातें अपने संकल्प एवं प्रदेश को आगे बढ़ाने को लेकर जो इरादे है उनको लेकर जनता के बीच जाएगी साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तीन से चार बार प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा को कवर करने का प्रयास करेगी।ताकि 2027 में कांग्रेस दमखम के साथ सत्ता में वापसी कर पाए।

