वन विभाग के बूम रेंज के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग के बच्चो के साथ निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों में दिखाई दिया गजब का उत्साह।

खबर शेयर करें -

वन विभाग के बूम रेंज के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग के बच्चो के साथ निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों में दिखाई दिया गजब का उत्साह

टनकपुर(चंपावत)- पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभागीय कार्मिकों के द्वारा भी जहां तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वही इसी कड़ी में चम्पावत वन प्रभाग के बूम वन रेंज के द्वारा सूखीढांग इंटर कॉलेज के बच्चो के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।वन विभाग के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल आमजन से अपने घरों में तिरंगा फहराए जाने का आवाह्न किया गया।

बूम वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन के निर्देशन में बूम वन रेंज के कार्मिकों के द्वारा तिरंगा यात्रा को राजकीय इंटर कॉलेज सूखीढांग से शुरू कर ग्राम पंचायत श्याला के कांडा ग्रोथ सेंटर होकर ग्राम पंचायत जौल के बनकटिया सूखीढांग तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से बूम वन रेंज के अधिकारी व कार्मिकों ने स्थानीय लोगो से अपने घरों में तिरंगा लगाने हेतु जागरूक किया। साथ ही आमजन को स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएं जाने का संकल्प दिलवाया गया। तिरंगा यात्रा में इंटर कॉलेज स्टॉफ छात्र छात्राएं व बूम वन रेंज के अधिकारी/कार्मिक मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा में बूम वन रेंज के रविंद्र लाल उप वन क्षेत्राधिकारी,पुष्कर दत्त भट्ट उप वन क्षेत्राधिकारी, गिरीश चंद्र जोशी वन दरोगा, भरत सिंह नेगी वन दरोगा, बीट अधिकारी विपिन चंद्र आर्य, लाल मणि जोशी,मोहन राम के अलावा इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सी पी सिंह ,शिक्षक के डी भट्ट, भीम सिंह राणा ,दीपा जोशी क्षेत्र पंचायत सदस्य धूरा 12 सहित कॉलेज के छात्र छात्राएं शामिल रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page