एक बार फिर देवभूमि से शर्मसार करने वाला मामला आया सामने, 50 वर्षीय अधेड़ ने किया सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

एक बार फिर देवभूमि से शर्मसार करने वाला मामला आया सामने, 50 वर्षीय अधेड़ ने किया सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

हरिद्वार। देवभूमि हरिद्वार से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 50 साल के अधेड़ व्यक्ति द्वारा सात साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम पीड़िता का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला बताया जा रहा है. जो किराये पर कोतवाली क्षेत्र में रह रहे थे। शनिवार शाम करीब छह बजे बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, इस बीच पड़ोस में किराये के कमरे में रह रहे 50 साल का व्यक्ति बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया. जहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।बच्ची की रोने बिलखने की आवाज एक अन्य पड़ोसी ने सुन ली। व्यक्ति जैसे ही अधेड़ के कमरे में पहुंचा आरोपी मौके से फरार हो गया।जबकि पड़ोसी बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचा और बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्ची के परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें आरोपी एक कोचिंग सेंटर में झाड़ू पोछे का काम करता है। जो किराये के कमरे में अपनी मां के साथ रह रहा था। जहाँ हवस के दरिंदे नें घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा मामले पर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रहीं है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page