टनकपुर – नगर पालिका के सामुदायिक भवन में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, लोहाघाट, चम्पावत में भी किये गये कार्यक्रम आयोजित।
टनकपुर (चम्पावत)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टनकपुर नगर पालिका हाल में जिला अध्यक्ष सुनीता मुरारी के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष अनीता यादव की अध्यक्षता में समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाएं, विभागों में कार्यरत कार्मिको एवं तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित महिलाओं सहित कुल 16 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजेश्वरी राणा, गीता चंद,जानकी चंद, हेमा जोशी, कलावती कापड़ी, अनीता जॉन, रुक्मणी उनियाल, किरन देवी, तुलसी कुंवर, निशा वर्मा, उर्मिला चंद, माधुरी देवी, हंसा जोशी, सरोज चंद, मंडल अध्यक्ष, बनबसा, मधु शर्मा, ममता गंगवार, रुचि वर्मा, लीलावती, शीला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
लोहाघाट – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डायट में 21 महिलाएं व बालिकाएं हुई सम्मानित।
लोहाघाट। डायट लोहाघाट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद की 10 उत्कृष्ट शिक्षिकाओं, 6 एसएमसी अध्यक्ष और 4 बालिकाओं को उनके द्वारा शिक्षा जगत के लिए किए उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को महिलाओं और बालिकाओं हेतु एक प्रेरणाप्रद प्रयास बताया। कार्यक्रम में सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट और डीईओ बेसिक मानसिंह द्वारा भी सम्मानित होने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ कमल गहतोड़ी ने बताया कि इस अवसर पर तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांति देवी सार्की और शांभवी मुरारी, शिक्षिका स्वाति टम्टा, ऋचा राय, प्रियंका जोशी, प्रेमा ठाकुर, दीपा पाण्डेय, प्रियंवदा चौहान, खिलावती गोस्वामी, दीपा टम्टा, रूचि पाठक, एसएमसी अध्यक्ष रेखा जोशी, कलावती देवी, विमला देवी, कमला देवी और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त बालिकाओं निशा रावत, सोनी बोहरा, सौम्या और प्रीति को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की समस्त छात्राओं व डाइट महिला स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। एपीएफ फाउंडेशन के विवेक पंत द्वारा महिला दिवस पर आधारित प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता अरुण तलनिया, शिवराज तड़ागी, मनोज भाकुनी, दीपक सोराडी, नवीन उपाध्याय, योगिता पंत, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, मंजू मेहता एवं समस्त डीएलएड प्रशिक्षुओं ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
टनकपुर – अपार संस्था द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन।
टनकपुर। शनिवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार टनकपुर की ” अपार संस्था ” में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपनिरीक्षक हिमानी गहतोड़ी उपस्थित रहीं। उनके अलावा पुलिस कांस्टेबल व अन्य महिलाये भी उपस्थित थीं | पी0 एल0 वी0 द्वारा उपस्थित महिलाओं को माननीय नालसा – मानव तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण के पीड़ित योजना 2015 के बारे में विधिक जानकारी दी गयी इसके साथ ही साइबर क्राइम, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 व 1091 तथा अपने अपने घरों में नशे के विरुद्ध अभियान चलाने की भी महिलाओं को विधिक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस दौरान पी एल वी शमशाद बानो, इज़हार अली, सोनी, सोनी जहाँ, रीता कन्नौजिया और प्रियंका पचौली मौजूद रहीं।
टनकपुर – सभी महिलाओं और बालिकाओं के अधिकार,समानता और सशक्तिकरण को समर्पित ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ दयानंद इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया।
टनकपुर। समाज को आकार और संस्कार देने में जिनका अद्वितीय योगदान रहा उन महिलाओं को आज का दिन समर्पित है। यह दिन महिलाओं के अधिकार , समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रबंधक डॉ मनुश्रवा आर्य ने बताया कि “*यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता*” जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं । तथा प्रधानाचार्या माहेश्वरी पांडे के द्वारा बताया गया कि स्त्री का हमेशा सम्मान करना चाहिए और स्त्री एक प्यार, त्याग की मूरत है। इसी के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भी कविताएं, भाषण आदि प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की शिक्षिकाओं के द्वारा भी स्त्री शिक्षा से संबंधित बहुत ही अच्छी-अच्छी बातें बच्चों के समक्ष रखी गई। ” हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए, हजारों बूंद चाहिए एक सागर बनाने के लिए, पर स्त्री अकेले ही काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए।