टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग के चल्थी के नजदीक हाइड्रा गिरा खाई में, बिहार निवासी चालक की हुई मौत।

खबर शेयर करें -

टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग के चल्थी के नजदीक हाइड्रा गिरा खाई में, बिहार निवासी चालक की हुई मौत

चम्पावत। शुक्रवार की देर शाम टनकपुर चम्पावत हाइवे में चल्थी के नजदीक चम्पावत की ओर जा रहा एक हाइड्रा अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें बिहार निवासी चालक की मौत होनें की जानकारी सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में पीएम के लिए रखवा दिया है। बताया जा रहा है हाइड्रा चम्पावत की ओर जा रहा था, चल्थी के नजदीक अचानक वो अनियंत्रित होकर जेसीबी से टकराते हुए गहरी खाई में समा गया। हाइड्रा के ब्रेक फेल होनें से घटना घटित होनें की जानकारी सामने आ रही है। आपातकालीन वाहन 108 एम्बुलेंस से उसे टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय लाया गया जहाँ डॉ मो0 उमर नें जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सा अधिकारी डॉ मो0 उमर नें बताया 30 वर्षीय विक्रम पासवान पुत्र श्री जितन पासवान निवासी ग्राम झंडापुर थाना विलीपुर जिला भागलपुर बिहार को 108 वाहन से अस्पताल लाया गया। जिसनें अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।

मेडिकल टीम में डॉ मो0 उमर के अलावा नर्सिंग अधिकारी कुनाल, वार्ड व्वाय कर्मवीर आर्य, राजेंद्र कुमार और मो0 शरीफ मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page