टनकपुर- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 टनकपुर से चंपावत के मध्य उक्त मार्ग दिनांक 21 सितंबर को भी प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यातायात हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

खबर शेयर करें -

टनकपुर- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 टनकपुर से चंपावत के मध्य उक्त मार्ग दिनांक 21 सितंबर को भी प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यातायात हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

विगत दिनों जनपद में हुई अति अतिवृष्टि तथा सक्रिय भूस्खलन से टनकपुर- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग – 09 के किमी 106.300 स्वाला में पहाड़ी से जल रिसाव एवं अत्यधिक मलवा आ रहा है। वर्तमान में उक्त स्थल पर अस्थाई तौर पर मार्ग बनाने के बाद भी कुछ समय उपरांत ही तैयार किया गया अस्थाई मार्ग पूर्ण रूप से धस रहा है। उक्त स्थान पर प्रत्येक दिन मार्ग को यातायात हेतु सुचारु किया जाने हेतु समय-समय पर तैयार किया जा रहा है।

इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने अवगत कराया कि उपरोक्त स्थिति के दृष्टिगत सुलभ व सुरक्षित यातायात हेतु अपरिहार्य सुधारात्मक कार्य किए जाने के लिए टनकपुर- पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग- 09 टनकपुर से चंपावत के मध्य उक्त मार्ग दिनांक 21 सितंबर को भी प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यातायात हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। तथा दोपहर 12:00 बजे से 6:00 बजे तक छोटे वाहन व इसके अतिरिक्त केवल अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आगमन किया जा सकेगा, तथा सायं 6:00 बजे से प्रातः 6 बजे तक उक्त मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।

Breaking News

You cannot copy content of this page