पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई की पुण्य तिथि पर टनकपुर में शिवम फाउंडेशन के प्रबंधक शशांक गोयल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का किया आयोजन।

खबर शेयर करें -

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई की पुण्य तिथि पर टनकपुर में शिवम फाउंडेशन के प्रबंधक शशांक गोयल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का किया आयोजन

टनकपुर (चम्पावत)। शुक्रवार की शाम शिवम फाउंडेशन द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई की पुण्य तिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। गांधी मैदान में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन आदर्शो पर प्रकाश डाला गया। इससे पूर्व समूचे नगर क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

शुक्रवार की शाम लगभग पांच बजे शारदा चुंगी वैष्णो देवी मंदिर से विशाल तिरंगा यात्रा का आगाज किया गया। तिरंगा यात्रा शिवालय चौक, कोतवाली रोड, पिथौरागढ़ चुंगी, पीलीभीत चुंगी, बस स्टेशन रोड होते हुए गांधी मैदान पहुंची। जहाँ पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके देश के प्रति किये गये योगदान को साझा करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।

इस दौरान आयोजक शिवम् फाउंडेशन के प्रबंधक शशांक गोयल, हरीश भट्ट, अमजद हुसैन, मानबहादुर पाल, ओमप्रकाश सक्सेना, रिजवान, सौरभ गुप्ता, राजेंद्र सिंह, स0 जसवंत सिंह, केशव भंडारी, मों उजेर अहमद अंसारी, सूरज सिंह बोहरा, हर्षित शर्मा, मनीष विष्ट, गिरीश गहतोड़ी, नितिन मंगला, राजेंद्र सिंह, गिरीश खर्कवाल, कमला पंत, किरन गहतोड़ी, देवेंद्र सिंह, सुन्दर बोहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page