टनकपुर में जल भराव व आपदा प्रभावितों के लिए जिला प्रशासन नें की भोजन की व्यवस्था, राहत शिविरों व प्रभावित क्षेत्रों में बांटे लंच पैकिंट

खबर शेयर करें -

टनकपुर में जल भराव व आपदा प्रभावितों के लिए जिला प्रशासन नें की भोजन की व्यवस्था, राहत शिविरों व प्रभावित क्षेत्रों में बांटे लंच पैकिंट

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए भोजन की व्यवस्था कर उन्हें राहत दिए जाने का कार्य किया गया l रविवार की रात तेज बारिश के बाद शारदा बस्ती, घसियारा मंडी, बोहरा गोठ सहित तमाम इलाकों में बाढ़ के पानी नें तबाही मचा कर रख दी l घसियारा मंडी में लोगों का सबसे अधिक नुकसान होनें की जानकारी सामने आ रही हैं l

एसडीएम आकाश जोशी नें बताया आपदा पीड़ितों कों एक हजार से अधिक लंच पैकिंट बांटे गये हैं l अभी भी भोजन कराये जाने की व्यवस्था जारी हैं l

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page