टनकपुर रोडवेज की 13 बसें ऑफ रोड, कर्मचारी परिषद ने दी आंदोलन की चेतावनी, 03 अगस्त से आंदोलन का ऐलान, सहायक महाप्रबंधक संचालन को सौंपा मांग पत्र।

खबर शेयर करें -

टनकपुर रोडवेज की 13 बसें ऑफ रोड, कर्मचारी परिषद ने दी आंदोलन की चेतावनी, 03 अगस्त से आंदोलन का ऐलान, सहायक महाप्रबंधक संचालन को सौंपा मांग पत्र।

टनकपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम टनकपुर डिपो में विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सहायक महाप्रबंधक (संचालन) को मांग पत्र सौंपा। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 03 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

शाखा अध्यक्ष कौशल कर्नाटक के नेतृत्व में सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया कि वर्तमान में डिपो की 13 बसें ऑफ रोड हैं, जिससे निगम को प्रतिदिन आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। परिषद ने इन सभी बसों को शीघ्र ऑन रोड कर संचालन में शामिल करने की मांग की है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ निगम की आय में भी वृद्धि हो सके।

परिषद ने यह भी मांग उठाई कि पूर्व में कर्मचारी संगठन और प्रबंधन के बीच विभिन्न दौर की वार्ताओं में जिन बिंदुओं पर सहमति बनी थी, उनका पूर्ण रूप से पालन किया जाए। संगठन का कहना है कि कई महत्वपूर्ण निर्णय अब तक धरातल पर लागू नहीं किए गए हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि 03 अगस्त तक उनकी मांगों का संतोषजनक समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। संगठन ने प्रबंधन से समय रहते समस्याओं का समाधान कर कर्मचारियों और निगम के हित में सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page