टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत बालिका वर्ग की चयन प्रक्रिया सम्पन्न।
टनकपुर (चम्पावत)। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं की न्याय पंचायत स्तरीय चयन प्रक्रिया बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में विभिन्न न्याय पंचायतों से कुल 60 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस दौरान प्रतिभागी बालिकाओं की खेल प्रतिभा का विभिन्न मानकों के आधार पर परीक्षण किया गया। योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभावान बालिकाओं की पहचान कर उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना तथा छात्रवृत्ति के माध्यम से सहयोग प्रदान करना है। चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। अधिकारियों ने प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में निरंतर मेहनत करने और राज्य व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की ओर से ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ममता बिष्ट, भुवन जोशी, दिनेश नेगी, प्रदीप कश्यप एवं देवेंद्र खड़ायत उपस्थित रहे। वहीं खेल विभाग की ओर से बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुभाष पांडे, हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश छुपाल, हीरा तथा राकेश जोशी ने चयन प्रक्रिया का संचालन एवं सहयोग किया।


