भाजपा ने घोषित किए विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक और सह – संयोजक, नितिन मंगला बने व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक।

खबर शेयर करें -

भाजपा ने घोषित किए विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक और सह – संयोजक, नितिन मंगला बने व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक।

चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद चम्पावत में विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक और सह – संयोजकों की घोषणा कर दी है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के चंपावत जनपद के जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक और सहसंयोजकों की घोषणा करते हुए सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने नितिन मंगला को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया है।

बता दें कि नितिन मंगला लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं। भाजपा में आने से पूर्व वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक कार्य करते रहे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री भी रहे हैं। नितिन मंगला को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी है और भाजपा से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

नितिन मंगला ने कहा कि वो पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वो इस जिम्मेदारी प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत का आभार व्यक्त करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page