टनकपुर में खूनी बवाल: दो पक्षों में चले चाकू-लाठी -डंडे, दो हुए गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, तीन पत्नियों के मामले से विवाद गरमानें की आ रही हैं जानकारी।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में खूनी बवाल: दो पक्षों में चले चाकू-लाठी -डंडे, दो हुए गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, तीन पत्नियों के मामले से विवाद गरमानें की आ रही हैं जानकारी।

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर के ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पारिवारिक विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें चाकू, धारदार हथियार और डंडे चलने की बात सामने आ रही है। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार उपजिला अस्पताल टनकपुर में जारी है।

घायल 28 वर्षीय नसीम खान पुत्र शकील खान, निवासी मोहल्ला रजा नगर ठेरा, न्योरिया जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, अपनी पत्नी को लेने मनिहार गोठ आया था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में 32 वर्षीय शरीफ पुत्र नूर खान, निवासी वार्ड नंबर-4 टनकपुर भी बीच बचाव मे गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह बीच-बचाव के दौरान विवाद की चपेट में आ गया।

घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। एक पक्ष का आरोप है कि करीब 15 से 20 लोगों ने उसे बांधकर बेरहमी से पीटा, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना बिष्ट गैराज के पास हुई, जहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपजिला अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों के अनुसार, विवाद की जड़ पारिवारिक मामला बताया जा रहा है। बताया जा रहा हैं कि तीन पत्नियों के मामले ने माहौल को और गरमा दिया, जबकि सिर्फ दो पत्नियों की बात नसीम खान द्वारा स्वीकार भी की जा रहीं हैं। यह भी चर्चा है कि नसीम खान की पत्नी पिछले 7-8 महीनों से अपने मायके मनिहार गोठ में रह रही थी। वहीं नसीम खान के वैवाहिक संबंधों को लेकर भी विभिन्न दावे किए जा रहे हैं, जिनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई किये जाने की जानकारी सामने आ रही हैं ।

घायलो का उपचार करने वाली मेडिकल टीम मे डॉ आफताब अंसारी, फार्मेसी अधिकारी तनूजा चौधरी, कल्पना चौहान के अलावा मुकेश कुमार (108) मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page