अच्छी खबर – टनकपुर से लगे थपलियालखेड़ा गांव में जल्द पहुंचेगी बिजली, भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव को मिली मंजूरी।

खबर शेयर करें -

अच्छी खबर – टनकपुर से लगे थपलियालखेड़ा गांव में जल्द पहुंचेगी बिजली, भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव को मिली मंजूरी।

➡️ सीएम पुष्कर सिंह धामी और डीएम मनीष कुमार की पहल लायी रंग. अब ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधान. रोशनी से जगमगायेगा गांव.

टनकपुर (चम्पावत)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित टनकपुर के निकटवर्ती गांव थपलियालखेड़ा में अब जल्द ही विद्युतीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। वन विभाग के सतत प्रयासों के बाद भारत सरकार ने विद्युतीकरण के लिए वन भूमि हस्तांतरण संबंधी प्रस्ताव FP/UK/OTHERS/547851/2025 को 1 जुलाई 2026 को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

एसडीओ शालिनी जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्वीकृति के बाद वर्षों से बिजली की मांग कर रहे गांव के परिवारों तक विद्युत सुविधा पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है। तीन ओर से नेपाल से घिरे इस सीमांत गांव के लिए यह निर्णय बड़ी राहत लेकर आया है।

उन्होंने बताया कि हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा वन भूमि प्रत्यावर्तन का प्रस्ताव समयबद्ध तरीके से सभी स्तरों पर भेजा गया, जिसके चलते रिकॉर्ड एक वर्ष के भीतर प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकी। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों को जल्द ही बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य शुरू होगा।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page