माँ पूर्णागिरि धाम मार्ग पर स्ट्रीट लाइट विस्तार की उठी मांग, मुख्यमंत्री को विधायक प्रतिनिधि के माध्यम से भेजा गया प्रार्थना पत्र।

खबर शेयर करें -

माँ पूर्णागिरि धाम मार्ग पर स्ट्रीट लाइट विस्तार की उठी मांग, मुख्यमंत्री को विधायक प्रतिनिधि के माध्यम से भेजा गया प्रार्थना पत्र।

टनकपुर (चम्पावत)। ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि मंदिर तक स्वीकृत स्ट्रीट लाइट योजना के शुभारंभ के बाद अब स्थानीय लोगों ने इस योजना का दुलीगाड़–चूका रोड तक लगभग एक किलोमीटर विस्तार किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रार्थना पत्र भेजा गया है।

प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में 16 मार्च 2026 को ककराली गेट से श्री माँ पूर्णागिरि मंदिर तक स्ट्रीट लाइट योजना का शुभारंभ हुआ, जिसके लिए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

पत्र में कहा गया है कि दुलीगाड़ क्षेत्र माँ पूर्णागिरि मेले का ऐतिहासिक स्थल है। मेले के दौरान रात्रि 8 बजे के बाद इस क्षेत्र में वाहनों का संचालन बंद होने से इसे पार्किंग क्षेत्र के रूप में उपयोग किया जाता है। वर्तमान में यहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है, जबकि यह वन्यजीव बहुल क्षेत्र होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रीट लाइट अत्यंत आवश्यक है।

प्रार्थना पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि मंदिर तक प्रस्तावित स्ट्रीट लाइट योजना का विस्तार दुलीगाड़ से चूका रोड तक लगभग एक किलोमीटर और किया जाए, ताकि ऐतिहासिक दुलीगाड़ मेला क्षेत्र भी वर्षभर रोशनी से जगमगा सके और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन मिल सके।

इस प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी चम्पावत, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल देहरादून, डिवीजनल अधिशासी अभियंता यूपीसीएल चम्पावत तथा एसडीओ यूपीसीएल टनकपुर को भी प्रेषित की गई है। प्रार्थना पत्र में आनन्द सिंह महर, हिम्मत सिंह सामंत, सुरेश सिंह, केशव सिंह, सूरज सिंह, मुरलीधर आदि के हस्ताक्षर मौजूद है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page