राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ, पशु चिकित्सालय टनकपुर से पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत नें हरी झंडी दिखाकर तीन टीमों को किया रवाना।

खबर शेयर करें -

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ, पशु चिकित्सालय टनकपुर से पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत नें हरी झंडी दिखाकर तीन टीमों को किया रवाना।

टनकपुर (चम्पावत)। पशुओं में पंचम टीका करण अभियान का आज मंगलवार को शुभारम्भ हुआ। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ विजयपाल प्रजापति व पूर्व पालिकध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत नें हरी झंडी दिखाकर पशु चिकित्सालय की टीम को टीका करण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। यह अभियान 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। डॉ विजयपाल के नेतृत्व में टीम नें सबसे पहले गौशाला में लगभग 65 गौ वंशीयो का टीकाकरण कर इस अभियान की शुरुआत की।

वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ विजयपाल प्रजापति नें बताया मंगलवार को राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उन्होंनें कहा यह अभियान पूरे प्रदेश में 10 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा हैं। यह पांचवा टीकाकरण अभियान हैं। उन्होंनें बताया उत्तराखंड सरकार एवं पशुपालन विभाग के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसमें पशुओं में होनें वाली खुरपका, मुँहपका रोग नियंत्रण के लिए विगत पांच वर्षो से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा हैं। जिससे पशुओं के जीवन को काफ़ी हद तक बचानें में सफलता मिल रहीं हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी राजकीय पशु चिकित्सालय टनकपुर डॉक्टर विजयपाल प्रजापति, फार्मासिस्ट कमल किशोर जोशी, पशुधन प्रसार अधिकारी सचिन चमोलिया, वैक्सीनेटर अनिल कुमार, नीतीश, देवेंद्र, करन नेगी, सीता देवी, मंजू देवी आदि उपस्थित रहे।

Breaking News

You cannot copy content of this page