अंतराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति नें “एक पौधा धरती मां के नाम” अभियान के तहत किया रोपित।

खबर शेयर करें -

अंतराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति नें “एक पौधा धरती मां के नाम” अभियान के तहत किया रोपित।

टनकपुर (चम्पावत)। मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण समिति नें अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौध रोपण किया। उन्होंनें “एक पेड़ धरती मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष दीपा देवी नें कहा इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी के प्रति आभार प्रकट करना और आम जन मानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना हैं। उन्होंनें उपस्थित लोगों को पृथ्वी दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में पृथ्वी को संरक्षित करने और देश का सच्चा नागरिक बन कर उसकी रक्षा करने का संकल्प लेने की आवश्यकता हैं। वहीं पृथ्वी संरक्षण के लिए बने कानूनों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करना हम सभी का दायित्व हैं।

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा मनोज कुमार, महेश आर्या, सरिता देवी, सूरज, महक सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page