देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आंदोलन ने तीसरे चरण मे किया प्रवेश, अभी तक नहीं हुई सुनवाई।

खबर शेयर करें -

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आंदोलन ने तीसरे चरण मे किया प्रवेश, अभी तक नहीं हुई सुनवाई।

टनकपुर (चम्पावत)। गुरूवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का आंदोलन तीसरे चरण मे प्रवेश कर गया। सात सूत्रीय मांगो के पूरा न होने से संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया।

इस दौरान शाखा अध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि, शाखा मंत्री सुनील वाल्मीकि, शाखा उपाध्यक्ष विनोद वाल्मीकि, संगठन मंत्री चित्रा देवी, शाखा संरक्षण राकेश वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष चंपावत श्याम सिंह वाल्मिकी के अलावा बिशाल, चंदन, उर्मिला देवी सहित तमाम लोग विरोध प्रदर्शन मे शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page