पुलिस कप्तान रेखा यादव ने फायर स्टेशन टनकपुर का औचक निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन तैयारियों का लिया जायजा ।

खबर शेयर करें -

पुलिस कप्तान रेखा यादव ने फायर स्टेशन टनकपुर का औचक निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन तैयारियों का लिया जायजा ।

टनकपुर (चम्पावत)। बुधवार को रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा फायर स्टेशन टनकपुर का औचक निरीक्षण किया गया ।इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी निजी, पारिवारिक तथा विभाग स्तरीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयीं तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों (फायर टेण्डर, फायर हौज, फायर स्टेगूसर, ब्रांच हौज, कैमिकल फ़ॉम आदि), आपदा उपकरणो (वूडन कटर, आयरन कटर, आस्का लाईट, पॉलिकल लाइट, डेमूलेशन हेमर आदि),अग्निशमन वाहनों, कार्यालय अभिलेखों,फायर स्टेशन परिसर, बैरिक, प्रशासनिक भवन, स्टोर, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया।

पुलिस कप्तान द्वारा प्रभारी अग्निशमन केन्द्र टनकपुर को आगामी फायर सीजन के मद्देनजर सभी अग्निशमन उपकरणों/ आपदा उपकरणों को ठीक व तैयारी की दशा में रखने, फायर सीजन के दौरान अग्निशमन टीमों को 24×7 तैयारी की दशा मे रहने, नियमित रूप से अग्निशमन उपकरणों तथा आपदा उपकरणों के संचालन व रखरखाव का अभ्यास कराये जाने, अग्निशमन वाहनों में हमेश पानी भरे रहने, कार्यालय/भोजनालय परिसर की साफ सफाई कराये जाने आदि सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page