बड़ी खबर – चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता, 75 लाख रुपये की अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा दर्ज, चम्पावत मे एसपी रेखा यादव ने किया मामले का खुलासा।

खबर शेयर करें -

बड़ी खबर – चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता, 75 लाख रुपये की अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा दर्ज, चम्पावत मे एसपी रेखा यादव ने किया मामले का खुलासा।

टनकपुर (चम्पावत)। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 253 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” और “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत टनकपुर क्षेत्र में सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मनिहारगोठ क्षेत्र में रेलवे पटरी के समीप एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 253 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान तस्लीम मंसूरी (21 वर्ष), निवासी बनबसा के रूप में हुई है।

एसपी रेखा यादव ने बताया पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल, 900 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से स्मैक लाकर क्षेत्र में सप्लाई करता था। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों एवं पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page