भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार का तूफ़ानी जन संपर्क अभियान, नुक्कड़ सभाओ के माध्यम से टटोली जनता की नब्ज, जीतने के बाद नगर के कायाकल्प का किया दावा।
टनकपुर (चम्पावत)। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी व निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने शुक्रवार को तूफ़ानी जनसम्पर्क व नुक्कड़ सभायें कर अपने इरादे जाहिर कर दिए है। उन्होंनें वार्ड नं 04 रेलवे एरिया, वार्ड नं 06 और वार्ड नं 07 में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से अपने कार्यकाल में किये गये विकास कार्यो से अवगत कराते हुए क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद मांगा, उन्होंनें कहा मतदाताओं के आशीर्वाद से एक बार फिर नगर का कायाकल्प कर आदर्श नगर के रूप में टनकपुर को स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श शिवराज सिंह कठायत, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल आर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मानंद पांडे, वन विकास निगम के सदस्य हरीश भट्ट, गिरीश गहतोड़ी, वरिष्ठ कार्यकर्ता रोहताश अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता यादव, भगवत सरन, रुचि वर्मा सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और वार्डो की जनता मजूद रहीं।