टनकपुर की बेटी अंजलि नें बढ़ाया क्षेत्र का मान, संघ लोक सेवा आयोग से उत्तराखंड पीसीएस चयनित होकर बनी खंड शिक्षा अधिकारी, बधाई देने वालों का लगा ताँता।

खबर शेयर करें -

टनकपुर की बेटी अंजलि नें बढ़ाया क्षेत्र का मान, संघ लोक सेवा आयोग से उत्तराखंड पीसीएस चयनित होकर बनी खंड शिक्षा अधिकारी, बधाई देने वालों का लगा ताँता

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर की बेटी अंजलि चंद संघ लोक सेवा आयोग से चयनित हुई है। जिसके बाद उनका खंड शिक्षाधिकारी के पद पर चयन हुआ है। होनहार बेटी के चयन पर परिजनों नें खुशी का इजहार किया, वहीं उन्होंनें टनकपुर के अलावा पूरे जनपद चम्पावत को गौरवान्वित किया है। उनके ककराली गेट स्थित आवास में बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है, सभी लोगों नें होनहार बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उल्लेखनीय है कि बेटी की उपलब्धि पर पिता प्रकाश चंद व माता दीपा चंद गर्व की अनुभूति कर रहे है। बताते चले अंजलि चंद वरिष्ठ पत्रकार, एमडीएम के प्रबंधक एड.धर्मेन्द्र चंद एवं नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद की भतीजी है, जिनका उत्तराखंड पीसीएस खंड शिक्षाधिकारी पद पर चयन हुआ है। उन्होंनें समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page