माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति और वन विभाग शारदा रेंज ने अध्यक्ष दीपा देवी व रेंजर सुनील शर्मा के नेतृत्व मे पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

खबर शेयर करें -

माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति और वन विभाग शारदा रेंज ने अध्यक्ष दीपा देवी व रेंजर सुनील शर्मा के नेतृत्व मे पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

टनकपुर (चम्पावत)। वन विभाग शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा व माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व मे वन विभाग और समिति की टीम ने शारदाघाट क्षेत्र के हनुमान गढ़ी मे संयुक्त रूप से पौध रोपण किया। इस अवसर पर संयुक्त टीम को पर्यावरण को स्वच्छ व सुन्दर की बनाये रखने की शपथ दिलाई गयी। जहाँ छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर रेंजर सुनील शर्मा ने कहा वन विभाग द्वारा स्थानीय लोगो के साथ मिलकर लगातार पौधरोपण कर पर्यावरण को सहेजने का कार्य किया जा रहा हैं, उन्होंने कहा आज माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की टीम के साथ हनुमान गढ़ी मे पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा जो भी स्थानीय लोग पौध रोपण करना चाहते हैं उन्हें वन महकमे द्वारा निशुल्क पौध उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गयी हैं।

अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया हमारी टीम द्वारा विगत दो वर्षों से भी अधिक समय से पौध रोपण किया जा रहा हैं, आज हमारी टीम द्वारा वन विभाग शारदा रेंज के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया हैं, उन्होंने कहा हमारा ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी शारदा सुनील शर्मा, वन दरोगा मुनेश सिंह राना, पुष्पेंद्र राना, वन दरोगा वन आरक्षी रविन्द्र कुमार, चौकीदार इंद्र सिंह के अलावा समिति अध्यक्ष दीपा देवी, उपाध्यक्ष सुनीता देवी, शम्मी कोहली, आशा देवी, मंजू देवी, हीराकली, अमित कुमार, मधु देवी, अनिल कुमार, देवकली, पुष्पलता सहित तमाम विभागीय अधिकारी व समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page