बनबसा में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, NHPC के 400 से अधिक लोगों ने पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य के नेतृत्व मे किया सामूहिक योगाभ्यास।
बनबसा/चम्पावत। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम, बनबसा में जिला प्रशासन चम्पावत के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एनएचपीसी लिमिटेड, टनकपुर पावर स्टेशन, बनबसा ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पावर स्टेशन प्रमुख श्री ऋषि रंजन आर्य के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों, केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं संविदा कर्मियों ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास किया।
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही। योग सत्र के दौरान स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और शारीरिक सुदृढ़ता के लिए योग के महत्व पर विशेष बल दिया गया। टनकपुर पावर स्टेशन के लगभग 400 अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य संबद्ध कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
पावर स्टेशन की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर पावर स्टेशन प्रमुख ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।

