सात सूत्रीय मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों का आंदोलन जारी, आंदोलन ने दूसरे चरण में किया प्रवेश।

खबर शेयर करें -

सात सूत्रीय मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों का आंदोलन जारी, आंदोलन ने दूसरे चरण में किया प्रवेश।

टनकपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा टनकपुर द्वारा अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। आंदोलन के तहत संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने 22 जून 2026 से 24 जून 2026 तक तीन दिवसीय काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।

संघ पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष चम्पावत श्याम सिंह वाल्मीकि, शाखा अध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि, शाखा मंत्री सुनील वाल्मीकि, शाखा उपाध्यक्ष विनोद कुमार, उर्मिला देवी, बित्रा देवी, सोमपाल सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page