शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, एक दिन पहले हुई थीं लापता, शारदा नदी मे तैरता मिला शव, पुलिस ने पीएम के बाद परिजनों के किया सुपुर्द।

खबर शेयर करें -

शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, एक दिन पहले हुई थीं लापता, शारदा नदी मे तैरता मिला शव, पुलिस ने पीएम के बाद परिजनों के किया सुपुर्द।

टनकपुर (चम्पावत) । शारदा नदी घाट के पास सोमवार को एक बुजुर्ग महिला का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका की पहचान नायकगोठ निवासी जानकी देवी (78 वर्ष), पत्नी वजीर सिंह के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र विक्की ने बताया कि उनकी माता रविवार शाम घर से अचानक निकल गई थीं। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया, जिसके बाद कोतवाली टनकपुर में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

परिजनों के अनुसार सोमवार को सूचना मिली कि शारदा नदी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान अपनी माता जानकी देवी के रूप में की। विक्की ने बताया कि उनकी माता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह अक्सर बिना बताए कहीं भी चली जाती थीं। रविवार शाम से ही परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page