वन दरोगा से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा के विरोध में सहायक वन कर्मचारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें -

वन दरोगा से मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा के विरोध में सहायक वन कर्मचारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

चम्पावत। सहायक वन कर्मचारी संघ, जनपद शाखा चम्पावत की बैठक शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय चम्पावत में आयोजित की गई। बैठक में 22 जुलाई 2026 को वन दरोगा पवन सिंह माहरा के साथ कथित मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा तथा मोबाइल, सरकारी संसाधन एवं अन्य सामान लूटे जाने की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि घटना के संबंध में थाना पाटी में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने पर भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही लूटा गया सामान बरामद किया गया है। इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है।

बैठक में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है, तो वन विभाग के सभी संवर्गों के अधिकारी एवं कर्मचारी संयुक्त रूप से थाना पाटी में धरना-प्रदर्शन एवं चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। साथ ही अन्य कर्मचारी संगठनों से भी समर्थन की अपील की गई।

बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रेखाधर जोशी ने की तथा संचालन महामंत्री मोहन पाण्डेय ने किया। बैठक में वन क्षेत्राधिकारी संघ, उप वन क्षेत्राधिकारी संघ, वन बीट अधिकारी संघ, फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल संघ सहित चम्पावत वन प्रभाग के विभिन्न वन क्षेत्रों एवं प्रभागीय कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page