कैलाश मानसरोवर यात्रा का छठा दल शनिवार की की सुबह अगले पड़ाव के लिए हुआ रवाना, पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ किया रवाना। 

खबर शेयर करें -

कैलाश मानसरोवर यात्रा का छठा दल शनिवार की की सुबह अगले पड़ाव के लिए हुआ रवाना, पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ किया रवाना।

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड से होकर संचालित हो रही पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का 49 सदस्यीय छठा दल शनिवार की सुबह शारदा पर्यटक आवास गृह से अपने अगले पड़ाव के लिए कूच कर गया। एनएचपीसी पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने फ्लेग आउट किया।

एनएचपीसी के पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि सावन के पवित्र महीने में मुझे शिवभक्तों के बीच आने का अवसर मिला है, उन्होंने कहा मेरी भी हार्दिक इच्छा है कि एक बार मुझे भी पवित्र मानसरोवर यात्रा का अवसर मिले। उन्होंने सभी भक्तों को शुभकामनायें देते हुए हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव के लिए विदा किया। इस अवसर पर हर हर महादेव के जयघोष से समूचा परिसर गूँज उठा।उल्लेखनीय है कि तीर्थ यात्रा का छठा बैच शुक्रवार की शाम टनकपुर पहुंचा, जहां तीर्थयात्रियों का पुष्पवर्षा माल्यार्पण व वेलकम ड्रिंक से उनका स्वागत किया गया।

शारदा पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया छठे दल में दो एलओ एक चिकित्सक सहित कुल 49 शिवभक्त शामिल हैं, जिनमें 32 पुरुष एवं 17 महिला तीर्थयात्री हैं। टनकपुर पहुंचने पर सभी यात्रियों का पारंपरिक रीति रिवाज, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया । शाम को यात्रियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि छठे दल में 13 राज्यों से शिवभक्त धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा के लिए आये है, जिसमे असम से 1, छत्तीसगढ़ से 1, दिल्ली से 5, गुजरात से 8, हरियाणा से 4, कर्नाटक से 2, महाराष्ट्र से 4, उड़ीसा से 1, राजस्थान से 9, तेलंगाना से 1, त्रिपुरा से 1, उत्तर प्रदेश से 9 और पश्चिम बंगाल से 3 श्रद्धालु शामिल है।यह दल देश की विविधता और राष्ट्रीय एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

शनिवार की सुबह दल अगले पड़ाव की यात्रा के लिए प्रस्थान कर गया । कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय की छात्राओं व माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति के बच्चों द्वारा अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में शिवभक्तो का पारम्परिक रीति रिवाज से भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान एनएचपीसी के एचओडी ऋषि रंजन आर्य, मार्टिन माइकल, समिति अध्यक्ष दीपा देवी, प्रबंधक मनोज कुमार के अलावा विवेक कुमार, बद्री राम, अवनीश कुमार, महेश कुमार, मनीष मेहरा, सूरज कुमार, अर्जुन राणा, बलवंत कुमार, संदीप आर्या, सुन्दर लाल, हुकम बोरा, महेश राम, पप्पू लाल, सरिता देवी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page