कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों के साथ अधिकार मित्रों ने किया पौधरोपण, वरिष्ठ नागरिकों को बताए कानूनी अधिकार।

खबर शेयर करें -

कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों के साथ अधिकार मित्रों ने किया पौधरोपण, वरिष्ठ नागरिकों को बताए कानूनी अधिकार।

टनकपुर (चम्पावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के निर्देशानुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिकार मित्रों द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कैलाश मानसरोवर के तीर्थयात्रियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान “वृक्षारोपण अभियान एवं बुजुर्गों का मान–विधिक सेवा अभियान” के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकार मित्रों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर विधिक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इस अवसर पर पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर) अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल, सुनील कुमार एवं अनिल कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने तथा समाज के बुजुर्गों का सम्मान करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और विधिक जागरूकता का संदेश एक साथ देते हुए सभी प्रतिभागियों ने समाज को हरित और जागरूक बनाने का संकल्प भी लिया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page