कांग्रेस ने युवा नेतृत्व पर जताया भरोसा, चिराग फर्त्याल फिर बने चम्पावत जिलाध्यक्ष; नई कार्यकारिणी घोषित, श्रीमन गुप्ता बने महासचिव।
➡️ चिराग फर्त्याल दुबारा बने चम्पावत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का हुआ ऐलान.
टनकपुर/चम्पावत। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चम्पावत जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जारी सूची के अनुसार चिराग फर्त्याल को एक बार फिर जिला कांग्रेस कमेटी चम्पावत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने लगातार दूसरी बार उन पर भरोसा जताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। श्रीमन गुप्ता को जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है।
कांग्रेस का कहना है कि नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की इस पहल को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया है।

