टनकपुर पावर स्टेशन ने मुख्यमंत्री धामी के शारदा तटबंध शिलान्यास कार्यक्रम में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, एचओडी ने क्षेत्र के विकास के लिए सीएसआर के तहत संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और गतिविधियों की दी जानकारी।

खबर शेयर करें -

टनकपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग स्थित बूम क्षेत्र में लगभग 60 करोड़ रुपये से अधिक लागत की शारदा तटबंध निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला प्रशासन के आमंत्रण पर टनकपुर पावर स्टेशन ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख ऋषभ रंजन आर्य के नेतृत्व में पावर स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पावर स्टेशन प्रमुख ने उन्हें पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस दौरान पावर स्टेशन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र के विकास के लिए सीएसआर (CSR) के तहत संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के विकास में टनकपुर पावर स्टेशन के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह सहभागिता क्षेत्रीय विकास एवं जनहित के कार्यों में टनकपुर पावर स्टेशन की सक्रिय भूमिका को दर्शाती है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page