आईजी कुमाऊँ द्वारा बनबसा भारत-नेपाल सीमा का किया निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक में दिए प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश।
बनबसा (चम्पावत)। रविवार को जनपद चम्पावत भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र नैनीताल, निवेदिता कुकरेती द्वारा रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत, की उपस्थिति में बनबसा भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की ।
पुलिस महानिरीक्षक ने कानून-व्यवस्था व लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और जनशिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष फोकस किये जाने, संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन का विश्वास मजबूत किये जाने, बीट पुलिसिंग, सामुदायिक पुलिसिंग एवं जनसंवाद को और प्रभावी बनायें जाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।

