आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, जंबो जिला कार्यकारिणी घोषित, टनकपुर के तेजतर्रार युवा नेता रुपेश सक्सेना को जिला सोशल मीडिया की कमान।
➡️ पार्टी के प्रति समर्पण का मिला दायित्व के रूप मे ईनाम.
टनकपुर/चम्पावत। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर संगठन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आगामी चुनावों में युवा नेतृत्व की अहम भूमिका रहेगी।
इसी क्रम में टनकपुर के सक्रिय एवं तेजतर्रार युवा कांग्रेस नेता रुपेश सक्सेना को जिला सोशल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के इस निर्णय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए इसे युवाओं के प्रति पार्टी के विश्वास का प्रतीक बताया है।
रुपेश सक्सेना लंबे समय से कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
जिम्मेदारी मिलने पर रुपेश सक्सेना ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व दिया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नीतियों, जनसरोकारों और संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाएगा तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी टीम के साथ समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा।
नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को उम्मीद है कि युवा नेतृत्व के सहयोग से आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल, नगर अध्यक्ष श्याम सक्सेना, आसिफ़, गौरव जोशी, सतीश पांडे,सौरव गिरी, साहिल गिरी, पान सिंह, शहरोज, विनोद, विमल, नाथ सिंह सहित तमाम लोगों ने रुपेश को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं ।

