रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, शिनाख्त के प्रयास जारी।

खबर शेयर करें -

रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, शिनाख्त के प्रयास जारी।

टनकपुर (चम्पावत)। बुधवार देर शाम टनकपुर रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन से सटी झाड़ियों में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची टीम द्वारा जांच करने पर उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद शव को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकीय औपचारिकताओं के बाद उसे मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्रथम दृष्टया वह माँ पूर्णागिरि धाम आने वाला कोई श्रद्धालु लग रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page