शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश तीसरे दिन भी जारी, NDRF-SDRF और गोताखोर टीम जुटी, टनकपुर बैराज पर भी चलाया सर्च अभियान।

खबर शेयर करें -

शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश तीसरे दिन भी जारी, NDRF-SDRF और गोताखोर टीम जुटी, टनकपुर बैराज पर भी चलाया सर्च अभियान।

टनकपुर (चम्पावत) । शारदा नदी में डूबे दो युवकों की तलाश के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चौकी बूम, ठुलीगाड़ पुलिस, NDRF, SDRF, PAC की गोताखोर टीम तथा मृतकों के परिजनों और परिचितों की मौजूदगी में नदी क्षेत्र में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार 22 जून को शारदा नदी में दो युवक डूब गए थे, जिनकी तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। बुधवार को भी विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने नदी के कई संवेदनशील क्षेत्रों के अलावा टनकपुर बैराज मे भी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू अभियान निरंतर जारी है और संभावित स्थानों पर गहन तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए उन्हें अभियान की प्रगति की जानकारी दी जा रही है।

ठूलीगाढ़ थानाध्यक्ष हरीश पूरी व बूम चौकी प्रभारी संदीप पिल्खवाल लगातार अभियान मे मुस्तैदी से डटे हुए हैं। शारदा नदी में लापता युवकों की तलाश को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ जुटा हुआ है तथा रेस्क्यू टीमों का अभियान अगले चरण में भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page