सभासद वकील अहमद और दिलदार अली ने शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन सौप नगर पालिका से सम्बंधित तमाम समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की करी मांग।

खबर शेयर करें -

सभासद वकील अहमद और दिलदार अली ने शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन सौप नगर पालिका से सम्बंधित तमाम समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की करी मांग।

टनकपुर (चम्पावत)। वार्ड नं 04 के सभासद वकील अहमद ने नगर पालिका परिषद मे व्याप्त खामियों को कबीना मंत्री राम सिंह कैड़ा के सम्मुख ज्ञापन के माध्यम से रखते हुए उचित समाधान की मांग की हैं। उन्होंने कहा पालिका स्तर से जन समस्याओं का समाधान न होने से जहाँ सभासदों को जनता के बीच खरी खोटी सुननी पड़ रहीं हैं तो वहीं नगर पालिका के साथ ही क्षेत्र के विधायक व सूबे के मुखिया की छवि भी धूमिल हों रहीं हैं।

सभासद ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि टनकपुर मे पालिका बोर्ड का गठन हुए 18 महीने का समय हो गया हैं। इस दौरान लगभग एक हजार से भी अधिक प्रस्ताव बोर्ड द्वारा पास किये गए हैं। लेकिन हैरानी कि बात हैं कि अभी तक 10 प्रस्ताव भी धरातल मे नहीं उतरे हैं। इसका न तो कारण बताया जाता हैं और न ही किसी की जिम्मेदारी तय की जा रहीं हैं। जिस कारण सरकार की छवि भी आम जन मानस मे धूमिल हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई कर उचित दिशा निर्देश दिए जाने जाने की पहल करें। ताकि जनहित के कार्य भी हो सके और सरकार की साख भी बनी रहे।

टनकपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सभासद दिलदार अली ने कैबिनेट मंत्री को सौपा ज्ञापन………………

टनकपुर। नगर पालिका परिषद टनकपुर के वार्ड संख्या-3 के सभासद दिलदार अली ने शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा को ज्ञापन प्रेषित कर नगर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि टनकपुर नगर पालिका के अंतर्गत कई मूलभूत समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है। सभासद ने अपनी मांगों में कहा है कि शहर के विभिन्न स्थानों पर खड़े सूखे एवं खतरनाक पेड़ों को चिन्हित कर हटाया जाए, जिससे बरसात के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। बरसात के मौसम में नगर की नालियों की नियमित सफाई कराई जाए। कई स्थानों पर नालियां अवरुद्ध होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे रात्रि के समय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था को भी बेहतर किये जाने की मांग की हैं।सभासद दिलदार अली ने मंत्री से जनहित में समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page